श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश)नादकीआवाज़।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पलासा मंडल स्थित काशीबुग्गा श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी को प्रातःकाल दर्शन के दौरान मची भगदड़ मच गयी, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, हादसा मंदिर के सीढ़ियों के पास लगी लोहे की ग्रिल गिरने से हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरते गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि “दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी, तभी अचानक रेलिंग टूटी और लोग गिरने लगे। कुछ ही सेकंड में भगदड़ मच गई।”
देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और,राज्य के मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया है।
सरकार ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, पुलिस ने मंदिर के मालिक हरि मुकुंद पांडा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की भी घोषणा की गई है।


Leave a Reply