Home शासन प्रशासन कोटड़ी ट्रस्ट के चुनाव 28,सितंबर को ।

कोटड़ी ट्रस्ट के चुनाव 28,सितंबर को ।

नादकीआवाज़, जयपुर। श्री सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट कोटड़ी के अध्यक्ष , महामंत्री, एवं कोषाध्यक्ष के कुल तीन पदों के लिए 28 को वोट डाले जाएंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारीओमप्रकाश सोनी (तोषावड़) ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन रामकुमार तोषावड़ व श्रीराम मौसूण ने दाखिल किये है, महामंत्री पद के लिए रमेश भामा व विजय कुमार तोषावड़ तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए शंभुदयाल भामा त्रिलोक चन्द जालू ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।1685 मतदाता कुल छः उम्मीदवारों में से तीन का चुनाव करेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि दिनांक 28सितंबर  (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे,शाम पांच बजे बाद वोटों की गिनती की जाएगी, संभवतः उसी दिन चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.