कोटपूतली,नादकीआवाज़।
गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों की देखभाल के लिए होम बेस्ड पैलिएटिव केयर वाहिनी को कोटपूतली बहरोड़ जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।अधिकारियों को उन्होंने रूट चार्ट व कार्यक्रम के अनुसार मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर रोग से पीड़ित बुजुर्गों की चिकित्सा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह सभी जरूरी उपकरणों से सुसज्जित सम्पूर्ण देखभाल करने वाली मोबाइल यूनिट है।

क्या है पैलिएटिव केयर कार्यक्रम:- राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार और लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है,जो विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, एड्स, और दीर्घकालिक श्वसन रोगों जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए है।
इस अवसर पर सीएमएचओ ने बताया कि इस मोबाइल यूनिट में प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। इसका उद्देश्य रोगी का ईलाज ही नहीं बल्कि लक्षणों को नियंत्रित कर मरीज़ और उसके परिजनों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है। साथ ही बीमारी से ग्रसित मरीज़ों व परिजनों को समझाना, मानसिक शिक्षा देना, बीमारी से जूझने के लिए मरीज़ को तैयार करना है।
इस दौरान डॉ. प्रमोद सिंह भदोरिया डिप्टी सीएमएचओ, डॉ. अरविन्द अग्रवाल आरसीएचओ, रविकांत जांगिड जिला कार्यक्रम समन्वयक,सूबेदार सिंह एवं नर्सिंग अधिकारी विक्रम एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।


Leave a Reply