नादकीआवाज़,जयपुर।
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा,ने जिला कलेक्टर उदयपुर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बीएनएस की धारा 317 का दुरुपयोग रोकने, सोने-चांदी के बढ़ते भावों पर चिंता जताते हुए पिड़ित समाज को बैंकों के जरिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप कड़ेल ने बताया कि स्वर्णकार कारीगर आज चांदी-सोने के बढ़ते भाव से परेशान है, सुनार का रोजगार खत्म होता जा रहा है,ऐसी स्थिति में स्वर्णकार और स्वर्णकला को बचाने के लिए बैंक से ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि स्वर्णकार व्यापारी चोरी का माल जानकारी के अभाव में या अनजाने में खरीदने ले, तो बीएनएस धारा 317 का हवाला देकर पुलिस प्रशासन स्वर्णकार व्यापारी के साथ घिनौना कृत्य करते है और पूछताछ के नाम पर दुकान से उठा लेते हैं,अपराधी की तरह यातना देते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कमेटी गठित की जाए पुलिस द्वारा उस कमेटी के माध्यम से ही माल बरामदगी, सहित अन्य विधायी कार्य किए जाएं।उन्होंने बताया कि स्वर्णकार समाज देश में अल्पसंख्यक समुदाय है, अतः सरकार की योजनाओं में अल्पसंख्यकों की भांति लाभ दिया जाए।

Leave a Reply