नादकीआवाज़/दौसा।
एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत शर्मा की अध्यक्षता में दौसा में संपन्न हुई।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने सोमनाथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल रावत पैलेस के पास पौधारोपण कर जिले को उसकी देखभाल का दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री गोपाल गुप्ता ने खबर बनाने की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि, खबरों का मूल छोटे एवं मध्यम समाचार पत्र ही होते हैं। हम सभी एक परिवार हैं, खबरों को पूल बनाकर प्रकाशित करें।कोई भी बड़ी खबर हो उसे सभी अपने अपने स्तर पर प्रकाशित करें। इससे बड़े अखबारों की तुलना में हमारी शक्ति बढ़ेगी। इस अवसर पर दौसा जिले की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई।ओमप्रकाश राव को सवाई माधोपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।अगली प्रदेश स्तरीय बैठक अजमेर में करने एवं पत्रकारों की श्रावणी गोठ एशिया के सबसे बड़े कच्चे बांध लालसोट के मोरेल डेम पर 03 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल सोनी, कोषाध्यक्ष रूपेश टिंकर, संगठन सचिव अजय नागर, कार्यकारिणी सदस्य भानु राज टाक, राकेश जाजोरिया,छगन तिवारी, गोपाल व्यास सहित दौसा जिले के सभी प्रकाशक संपादकों ने भाग लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
राष्ट्रीय सचिव डॉ अनंत शर्मा ने दौसा की नवगठित कार्यकारिणी के राजेन्द्र जैमन, सुशील कुमार शर्मा, कमल शर्मा, भास्कर जैमन, द्वारका विजय, दीपक सैनी, दीपक रावत, लालसोट से कमलेश त्रिवेदी, भांडारेज से सुरेश तुंगड, सिकंदरा से मनोज सोनी, गीजगढ़ से गजेन्द्र शर्मा को सम्मानित किया।

Leave a Reply