नाद की आवाज़,बालोतरा।
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोशिएशन बालोतरा के अध्यक्ष श्री मूलचंद सोनी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर श्री राजकुमार सोनी को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की है।

श्री मूलचंद सोनी ने बताया कि,श्रीगंगानगर निवासी श्री राजकुमार सोनी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं, और संगठन के विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं।उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें ओबीसी आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय होगा।
ज्ञातव्य है कि श्री मूलचंद सोनी वरिष्ठ पत्रकार हैं,बीस वर्षों से बाड़मेर,बालोतरा से नादकीआवाज़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


Leave a Reply