Home शासन प्रशासन श्री सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट के चुनाव सितंबर में।

श्री सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट के चुनाव सितंबर में।

नाद की आवाज़, जयपुर।

स्वर्णकार समाज के,आस्थास्थल श्री सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट कोटड़ी धाम के 2021से लंबित चुनाव 28 सितंबर को कराने का निर्णय लिया है, चुनाव अधिकारी श्री ओम प्रकाश तोसावड ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, व कोषाध्यक्ष के एक एक पद के लिए चुनाव होंगे।

ज्ञातव्य है कि सात वर्ष पूर्व ट्रस्ट के चुनाव कराए गए थे, जिसमें श्री रामकुमार सोनी अध्यक्ष चुने गए।इनका कार्यकाल दो साल का था,10 मार्च 2019 को चुनाव के बाद श्री श्रीराम मौसूण ने विधिवत कार्यभार सौंपा। दस मार्च 2021 को विधिवत चुनाव होने चाहिए थे,जो साढ़े चार वर्ष बाद कराएं जाएंगे।चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.