Home शासन प्रशासन सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर, एकता मार्च का आयोजन।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर, एकता मार्च का आयोजन।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर, एकता मार्च का आयोजन।

नाद की आवाज़,जयपुर।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया है कि, राष्ट्र हित और राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखें, जिससे एक सशक्त तथा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो।

श्री शर्मा शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर ‘सरदार@150’ के तहत आयोजित ‘एकता मार्च’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद रियासतों का विलय कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर, लोगों के दिल में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ की भावना जगाई।उनका लक्ष्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना था, जो विविधता में एकता का प्रतीक हो और यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है,आजादी के बाद देश में 560 से अधिक रियासतों में से कुछ रियासतें अपने स्वतंत्र अस्तित्व में रहना चाहती थीं। सरदार पटेल ने रियासतों के राजाओं को कहा कि एक संगठित और संयुक्त भारत में ही प्रजा का भविष्य सुरक्षित है। कुछ राजाओं ने स्वेच्छा से विलय किया, तो कुछ को राजनीतिक दबाव की जरूरत पड़ी। श्री शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व से जूनागढ़ एवं हैदराबाद जैसी रियासतें भी भारत का अभिन्न अंग बन गई। उनकी दृढ इच्छाशक्ति से ही आधुनिक भारत की परिकल्पना संभव हो पाई।

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ किया 3 किलोमीटर पैदल मार्च

एकता मार्च के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज हाथ में थामे गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति तक 3 किलोमीटर का सफर तय कर लगभग 40 मिनट तक जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के साथ पैदल मार्च किया।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, खिलाडियों, पुलिस आरएसी के जवानों, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स, स्काउट गाइड, विश्वविद्यालय तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आमजन ने पैदल मार्च किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.