Home शासन प्रशासन स्वर्णकार समाज के 51जोड़ो का,सामूहिक विवाह सम्मेलन,1नवंबर को रामगढ़ पचवारा में।

स्वर्णकार समाज के 51जोड़ो का,सामूहिक विवाह सम्मेलन,1नवंबर को रामगढ़ पचवारा में।

जयपुर,नादकीआवाज़।

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति

के तत्वावधान में 1नवंबर  को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के संबंध में एक आवश्यक बैठक जयपुर में आयोजित की गई जिसमें जयपुर ,सवाई माधोपुर लालसोट ,और टोंक में परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समिति के संरक्षक राम किशोर बैराडिया ने बताया कि पहला परिचय सम्मेलन 7 सितंबर को जयसिंहपुरा खोर , तेजाजी मंदिर जयपुर में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज समिति संस्था (पू) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा,इसके बाद टोंक, सवाई माधोपुर व लालसोट में परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।एक नवंबर 25 को देव उठनी ग्यारस को,रामगढ़ पचवारा के द प्रभु कौशल रिसोर्ट, लालसोट में 51जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विवाह नि:शुल्क रहेगा,लेकिन पंजीयन शुल्क ₹2100 रखा गया है,जो विवाह के पश्चात वापस लौटा दिया जाएगा। बैठक में श्याम जी सुनालिया,ओमप्रकाश मंडावरा ,मोहन मांडण,कमलेश,महेश मंडावरी , दीनदयाल, गिरिराज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.