जयपुर, नादकीआवाज़ ।
राजस्थान पत्रकार परिषद के तत्वावधान में गुलाबी नगरी जयपुर में आगामी 4 और 5 अक्टूबर, को देशभर के पत्रकारों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यह दो दिवसीय पत्रकार महाकुंभ विद्याधर नगर स्थित श्री परशुराम भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के 28 राज्यों से 200 से अधिक पत्रकार भाग लेंगे, और वर्तमान में पत्रकारिता में आ रही पर चर्चा करेंगे।
राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी ने बताया कि पत्रकारों के महाकुंभ के संबंध में हाल ही जयपुर में हुई राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

इस बैठक में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बलविंदर सिंह जम्मू, स्टीयरिंग कमेटी सदस्य श्री एस. एन. सिन्हा, आ ईजेयू के मथुरा जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, प्रदेशाध्यक्ष रोहित सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, प्रदेश महासचिव रमेश यादव, सचिव बृहस्पति शर्मा, प्रदीप शेखावत, कार्यकारिणी सदस्य विजय केड़िया, कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
श्री सोनी ने बताया कि इस महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य में पत्रकारों की भूमिका और उनके समक्ष आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पांडिचेरी, चंडीगढ़, आसाम, कर्नाटक और ओडिशा आदि राज्यों के पत्रकार हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ के साथ ही इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस बैठक में चर्चा के बाद पत्रकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।


Leave a Reply