शांतिपूर्ण मौन रखकर,अमायरा को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

नाद की आवाज़,जयपुर।

संयुक्त अभिभावक संघ के आह्वान पर नीरजा मोदी स्कूल के बाहर,अमायरा के परिवारजनों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।

मार्च कार्यक्रम में मानसरोवर अधिवक्ता क्लब, अग्रवाल समाज सेवा समिति, टोंक रोड़, राजस्थान स्वास्थ्य सुधार संघर्ष समिति, अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ, आदिवासी महिला विकास संघ, उड़ान चेरिटेबल ट्रस्ट आदि के पदाधिकारियों एवं लोगों ने भाग लिया।

9 वर्षीय मासूम छात्रा अमायरा की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या के प्रकरण की निष्पक्ष जांच की माँग को लेकर आयोजित इस शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में उपस्थित अभिभावकों ने विभिन्न प्रश्नों के साथ नम आंखों से अमायरा को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री संजय गोयल, जयपुर जिला अध्यक्ष युवराज हसीजा ने मार्च से पूर्व उपस्थित अभिभावकों को जागरूकता के लिए संबोधित किया और अभिभावकों को निजी स्कूलों के खिलाफ एकजुटता बनाने का आह्वान किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.